Sunday, 12 October 2014

कश्मीर से आगे....



खून का लाल रंग शरीर से निकलने के बाद एक जैसा ही होता है जाहे वो इंसान के शरीर से निकला हो या फिर जानवर के शरीर से। आज-कल सरहद पर ये दोनों खून एक साथ ही हिंदुस्तान की मिट्टी को लाल कर रहे हैं। क्योंकि सीमा पार से गोलियां बरसाई जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में बने घरों की दीवारें अपने सीने पर गोली खा छलनी होते हुए एक बेजुवान कहानी हमारे पूरे मुल्क को सुना रही है।

डर क्या होता है... ये हम कभी महसूस नहीं कर रहे हैं, क्योंकि हम सुरक्षित है, हमें कोई फिकर नहीं कि हमारे घर के अंदर कभी मोर्टार का गोला भी आ सकता है हमें ये सुध नहीं रहता कि रात को सोते हुए कि खिड़की की बाहर से कभी बंदूक की गोली भी अंदर आ सकती है। हम तो आराम से चैन की नींद सोते हैं। तो हमें डर का भी एहसास नहीं होता है। पर कभी अगर ऐसा होता है तो क्या होगा? इस अहसास के आगही मात्र से हमारी रूह तक कांप जाती है। लेकिन ऐसा होता है कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में... जहां पड़ोसी मुल्क की सेनाओं की बंदुक की गोली उनकी खिड़कियों के अदंर आती है मोर्टार का गोला घर के दरवाजे के बाहर मिलता है कभी घर के अंदर मातम होता है तो कभी घर के बाहर।

ये कोई पहली बार नहीं है जब उधर से गोलियां चलाई गई है ऐसा हमेशा होता रहता है समय दर समय...लेकिन इस बीच नहीं होता है कुछ भी तो वो है शांति। हां ये बात और है कि शांति समझौता के लिए हर बार सियासी करवट जरूर ली जाती है। दोनों मुल्क के निजाम आपस में देश और विदेश दोनों जगह मिलते हैं बात करते हैं पर सीमा पर तो गोलियों से ही बात होती है।

धरती पर जन्नत का एहसास कराने वाला कश्मीर दोनों देश के बीच एक नासूर बन कर रह गया है और दोनों मुल्क के दर्द को कभी कम होने नहीं देना का काम करता है। इस्लामाबाद और दिल्ली की गद्दी पर जब-जब नए निजाम आते है कश्मीर की आग दुगुनी रफ्तार से धधकने लगती है।
आखिर कश्मीर के मुद्दे को कैसे सुलझाया जा सकता है? क्या खोखले शांति समझाते के जरिए कश्मीर की आग को बुझाई जा सकती है? या फिर युद्ध से ही इस मसले का हल निकाला जा सकता है। इन तमाम रस्साकशी में कभी उस दर्द को उस डर को दोनों मुल्कों ने महसूस किया। नहीं....जिस डर के साए में कश्मीर के लोग अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं।

दोनों मुल्कों के टीवी पर चलती खबरों में कभी कश्मीर के दर्द को नहीं दिखाय जाता है कभी वहां के डर को नहीं दिखाई जाती है कभी वहां के जिंदगी नहीं दिखाई जाती है तो कभी वहां मौत के मातम को नहीं दिखाया जाता है। दिखाता है तो सिर्फ और सिर्फ नफरत की लकीर...। जिसे मिटने के लिए नहीं बढ़ाने के लिए दोनों मुल्कों की सेनाओं की बंदूक दनदनाती है और तोपें गरजते हैं। जैसे बाकी हिंदुस्तान और पाकिस्तान को रात को चैन से सोने का अधिकार है वैसे ही कश्मीर के लोगों को भी चैन से सांस लेने का अधिकार है पर ऐसा नहीं हो पाता है वहां हर एक सांस संगीन के साए में ली जाती है और कब कौन सी सांसें आखिरी हो जाए कहा नहीं जा सकता है। क्या कोई ऐसी जिंदगी का कामना भर कर सकता है..नहीं, लेकिन ऐसा होता है धरती के इस जन्नत में।

पड़ोसी मुल्क का सियासत जहां कश्मीर से ताय होता है तो हमारे मुल्क में वोट बैंक का बड़ा हिस्सा कश्मीर को माना जाता है। पाकिस्तान अपने जन्म से आज तक अपना भविष्य कभी भी कश्मीर से आगे नहीं देखता है वहीं भारत के ध्यान को भी अपने नापाक हरकतों से भटकाता रहता है।

तो क्या अमन के लिए तरसती कश्मीर की धरती की किस्मत कभी नहीं बदलेगी। आज तक के हालत को देखते हुए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पर अगर ये कयास लगाया जाता है कि इस मुद्दे का हल युद्ध से ही हो सकता है तो हम ये कहेंगे कि युद्ध से कभी शांति नहीं मिलसकती मिलेगी युद्ध बस एक गहरी खामोशी देगा और युद्ध से उठे धूल के काले बादल के साए में इंसान मिट्टी में मिल जाएगा। तो जब तक युद्ध टल रहा है टलने दो युद्ध के बाद कोई भी विकल्प सही हो सकता जो दोनों मुल्क और मानवता के लिए उचित होगा। 

No comments:

Post a Comment