Monday, 24 November 2014

लोहिया का समाज मुलायम का अप”वाद”....

सत्ता जब जागीर बन जाए और पार्टी प्राइवेट प्रोपर्टी तब शासक जनता से ऊपर हो जाता है और कल तक एक सेवक राजा कहलाता है। राम मनोहर लोहिया जिस सूत्र को प्रतिपादित कर समाज को बेहतरिन बनाने के लिए समाजवाद का सपना देखा था आज उस सपने को मुलायम सिंह ने अपवाद बना दिया।

शेफई के मंच पर समाजवाद को फिल्मी ठुमके पर नचाने के बाद भी जब मुलायम परिवार या युं कहें कि समाजवाद परिवार को ठंडक नहीं पुहंची तो 75वां वसंत देख चुके समाजवादी योद्धा मुलायम सिंह का जन्मोत्सब मनाया गया और पूरे सूबे को बताया गया कि देखो कैसे ‘सेवक’ से ‘स्वामी’ बना जाता है।

उत्तर प्रदेश की जनता की आंखे भूल चुकी होगी मुगलिया अंदाज को लेकिन उनकी प्यासी आंखों की तरस खत्म हो गई जब प्रदेश के नये स्वामी रथ पर सवार हो कर रामपूर के धरती को कृतार्थ किया। ये बग्धी लंदन से भाई आजम खां के द्वारा मंगाई गई थी अपने रहनुमा को नजराने के लिए।

75 फीट का केक बनवाया गया। 2 करोड़ में पंडाल बनाए गए और करीब 20 लाख रुपए मधुर तान छेड़ने वाले आकाओं को दिया गया। इस महान संस्कृति धरोहर को आगे बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक मंत्रालाय ने 20 लाख रुपए हसिनाओं के ठुमके पर उड़ दिए। राजा जी के लफरते लव्जों को सुनने के लिए राज्य के मंत्री से लेकर संतरी तक तैनात था। 12 हजार कांस्टेबल, 27 डिप्टी एसपी और दो एसपी रैंक के ऑफिसर चक्रव्यूह बना कर बिना पलक झुकाए अपने नरेश की सुरक्षा में खड़ा था।

कमसिन हसिनाओं के चिकने काये पर हजारों नजरें फिसलते रहें ठुमके पर ठुमके लगे तो तालियों की गूंज चारों दिशा में फैली तो उन मांओं की जीख को दफ्न हो गई जो अपनी इज्जत लुटी और पेड़ से लटकी बेटी को को उतारी थी। पश्चमी उत्तर प्रदेश के चीथड़े जिस्म पर अभी दवा नहीं लगी लेकिन समाजवादियों कि सुरमयी रात में नाचते हुस्न की मलिकाओं के डांस पर सीटियां जरूर बजी जिसने उत्तर प्रदेश में हुऐ दंगों में मारे जाने वाले लोगों के परिवार की आवाज को जमींदोज कर दिया। उद्धयोगपति से लेकर खोमचेवालों और खून पसीना बहा कर मेहनत करने वाले लोगों का पैसा जब डांसर के पतली कमर पर बरसाया गया तो एक रोटी के लिए सड़क के किनारे खुले आसमान में कुत्तों के साथ सोए लोग की उम्मीद जल कर राख हो गई।

क्या तस्वीर है इस प्रदेश की.... जहां सड़क के एक तरफ उजड़े और जले हुए मकान रो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जन्मोत्सव में लड़ियां लगी हुई है क्योंकि ये उत्तर प्रदेश है और राम मनोहर लोहिया का समाज और मुलायम का ‘अप’वाद ये है अखिलेश का समाजवाद.....।

Pranav Jha

Thursday, 13 November 2014

बचपन बिक रहा है!


बागों के झूले वो रेतों के घर
खव्बों की दुनिया वो कागज के फूल
उतरती नहीं वो बचपन की यादों के धूल

वो रातों को जब छत पर आसमान की तरफ देखते हुए सोया करते थे तब पता नहीं आसमान के असंख्य तारों के बीच  कहां चले जाते थे और फिर कभी तारे को गिनते तो कभी तारे को तारों से मिला कर एक लकीर खींचते। चांद के अंदर झांकते और उसके दागों पर कई काहनी सुनते और जब अकले में चांद को निहारते तो उस काहनी को चांद में ढूंढते...।

ऐसा लगता है सपना था यह सब... अचानक नींद खुल गई है। मन नहीं करता इस नींद से जागने का...ये बचपन की यादों की नींद है जो बस अब यादों में सिमट कर रह गई है। हमने अपना बचपन जी लिया। अब बस उसे कभी बंद आंखों से तो कभी खुली आंखों से देख सकते हैं....। एक सपना बन गया बचपन।

वक्त की चढ़ान पर
उम्र की ढालान पर
खो गए हैं खो रहे है
बन गए वो याद सब

सौ बहाने होते थे जब स्कूल नहीं जाना होता था..। बीमार तो कभी भी हो सकते थे..। स्कूल की लास्ट घंटी की आवाज मन की मुराद सी होती थी। घर आते ही किताबों को किसी बोझ की तरह फेंक कर खेलने के लिए निकल जाते थे। पीछे से एक आवाज रोज आती थी अरेरेरे...पहले खाना तो खा लो फिर चले जाना लेकिन किसे परवाह था कि मां मेरे लिए ही बोल रही है खाने के लिए...। रात को लालटेन की रौशनी तो कभी बिजली की चमक में जब भी किताब आंखों के पास आती मानों नींद का सैलाब उमड़ पड़ता और कब हाथों में रखी किताब नीचे गिर जाती पता नहीं चलता फिर मां के जबरदस्ती उठा कर खाना खिलाना और बे-मन से पूरा खाना नींद में खाना। वक्त रेत की तरह ऐसे फिसला कि समझ नहीं पाए कब बड़े हो गए।
 
लेकिन अब जब बड़े हो गए तो पता चला कि बचपन क्या होता है। एक ऐसा दौर जो गीली मिट्टी के समान होता है उसे उस वक्त जिस सांचे में ढाल दो वो वैसा ही ढल जाएगा। लेकिन इस मुल्क में हर किसी का बचपन ऐसा नहीं होता। आज वक्त भी बदल चुका है और दौर भी...जहां भगवान से लेकर इंसान तक की कीमत तय हो वहां उम्र की कीमत ना हो ये हो नहीं सकता। जी हां, आज बचपन भी बाजार में बिक रहा है।

जो उम्र पीठ पर किताबों के बोझ को ढोने का होता है आज उसी मुल्क में लाखों पीठ कचड़े का बोड़ा और सामान ढो रहा है। जो आंख खव्बों के बुनने के लिए होती है वो आंख जागती रातों में सड़कों के किनारे रात को खत्म होने का इंतजार करती है ताकी सुबह हो तो कुछ खाना मिल जाए। जो नाजुक हाथ पेंसिल पकड़ने के लिए होता है उसकी नाजुकता बर्तन के ढेर को साफ करने में खत्म हो रहा है। क्योंकि आज बचपन बिक रहा है।

राजधानी दिल्ली या भारत के ऐसे सभी शहर जहां लोगों की भीड़ ज्यादा है वहां हर गली मुहलों में बच्चे यूं ही घूमते नजर आते हैं कोई भीख मांगता तो कोई कबाड़ी में अपनी जिंदगी तलाशता...रेल के प्लेटफार्म से लेकर बोगी तक में बच्चे कभी कुछ करतव करते नजर आते हैं तो कभी गुटका बीड़ी बेचते। चमकते शहरों के हर  दुकानों और मकानों में एक ना एक छोटू मिल ही जाता है। कभी घर में झाडू लगता तो कभी होटल का टेबल और बर्तन साफ करता।

शहरों में कई ऐसे गिरोह हैं जो गांव-घर से बच्चों को फंसा कर लाते हैं और उसे बेच देते हैं, उससे भीख मंगवाते हैं उसका शारीरक शोषण करते हैं और कईयों को विदेश भी सप्लाई कर देते हैं। जो उम्र खेलने कुदने का होता है उस उम्र में उससे वयस्कों वाला काम करतवाते है। नशे की लत लगावा कर उसके दिमाग की शक्ति को खत्म कर देते हैं। क्योंकि वो उसे बच्चा नहीं खरीदा हुआ गुलाम मानते हैं। क्योंकि आज बचपन बिक रहा है।

सच्चाई कड़वी होती है चाहे वो जिस रूप में हो। यहां हर उजली तस्वीर के पीछे एक काली तस्वीर है। जहां कुछ भी नहीं है ना आशा ना ही उम्मीद जिदगी जिसका कोई मतलब नहीं...एक सूखा हुआ समंदर जिसका रेत भी ऐसा नमकीन हो कि घाव पर लगने के बाद दुगनी तड़प देता है। अगर आज चाचा नेहरु होते तो क्या भारत के इस भाग्य को देख पाते या फिर वो भी बंगलों के आंगन में खेलते बच्चों को ही देखते जो इसलिए सुकून से अपने मां-बाप के साथ खेल रहा होता है क्योंकि उसी की तरह एक बच्चा उसके घर का सारा काम निपटा रहा होता है।

वो रो रहा था कि उसका खिलौना कबाड़ हो गया
(दूसरा) वो हंस रहा है कि कबाड़ी में आज खिलौना मिल गया....।

Pranav Jha